Showing posts with label माध्यमिक शिक्षा. Show all posts
Showing posts with label माध्यमिक शिक्षा. Show all posts

Tuesday, July 2, 2019

UP Board Datesheet 2020: 95 सालों में पहली बार इतनी पहले आई यूपी बोर्ड डेटशीट, जाने 10 खास बातें


यूपी बोर्ड ने अपने 95 साल से अधिक के इतिहास में पहली बार 01 जुलाई को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की समय सारिणी घोषित कर दिया। 2020 की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 से शुरू होंगी। साढ़े सात माह पहले समय सारिणी जारी करने का मकसद छात्र-छात्राओं को सुव्यवस्थित तरीके से तैयारी करने का अवसर देना है। यह है 10 खास बातें- 
1.यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 6 मार्च और हाईस्कूल की परीक्षाएं 3 मार्च तक चलेंगी। यह घोषणा माध्यमिक शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने की है। वहीं इसका रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल के बीच आएगा। इस बार लगभग 55 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डा. दिनेश शर्मा ने बताया कि वह 9 जुलाई को स्वयं लखनऊ विश्वविद्यालय में क्लास लेंगे। 
2. डा. दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 दिन तक चलेंगी।  15 से 25 मार्च तक सिर्फ दस दिनों में कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इसके लिए कॉपी चेक करने वाले अध्यापकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक जुलाई को स्कूल शुरू होने के साथ ही परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाजार में  एनसीईआरटी की किताबें उचित मूल्य पर मिले इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर ब्यौरा उपलब्ध रहेगा। वहीं किताबें यदि बाजार में उपलब्ध  नहीं होगी तो वह राजकीय इंटर कॉलेजों में मिलेगी। 
3. नकल पर नकेल कसने के लिए दूसरी कॉपी पर भी क्रमांक-
नकल रोकने के लिए इस बार 'बी' कॉपी पर भी क्रमांक डाला जाएगा। सभी आंसर शीट पर लाइन का रंग अलग-अलग होगा। इस वर्ष हुई बोर्ड परीक्षाओं में सभी कॉपियों पर क्रमांक डालने की व्यवस्था की गई है। 
4. पाठ्यक्रम का हुआ मासिक विभाजन-
उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम को पूरा कराने के लिए मासिक विभाजन किया गया है। एक जुलाई से स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है।  सभी कक्षाओं के कोर्स को भी महीने के हिसाब से विभाजित किया गया है। कौन सा चैप्टर कब पढ़ाया जाना है, यह भी तय किया गया है। कक्षा 9 10 के 8 और कक्षा 11-12 के 15 विषयों का मासिक शैक्षिक पंचाग भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। डीआईओएस स्कूलों की मॉनिटरिंग में इसे भी चेक करेंगे। 
5. तबादलों को किया पारदर्शी-
डा दिनेश शर्मा ने बताया कि इस बार सहायताप्राप्त स्कूलों के 574 शिक्षकों के तबादले किये गये। वहीं इस बार एकल स्थानांतरण प्रक्रिया में इच्छित स्कूलों के प्रबंधन व प्रधानाचार्य की संस्तुति को खत्म किया गया। इससे शिक्षकों को बहुत सुविधा हुई। वहीं राजकीय इंटर कॉलेजों के शिक्षकों का तबादला ऑनलाइन किया गया। 990 शिक्षकों को आदेश भी ऑनलाइन डिस्पैच किया गया। 
6. पिछली बार 7 फरवरी से परीक्षाएं हुई थी। 50 लाख से अधिक परीक्षार्थी थे। 14 दिन में हाइस्कूल और 12वीं की 16 दिन पूरी हुई थी। वहीं नकल पर सख्ती के चलते 335 नकलची पकड़े गए।  उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में 10 हजार शिक्षक भर्ती हो रही हैं।  

7. - परीक्षा की स्कीम
ऑनलाइन (www.upmsp.edu.in)जारी हुई।
8.  इस बार प्रमाणपत्र व अंकपत्र अंग्रेजी व हिन्दी दो भाषाओं में जारी होगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की ए व बी कॉपियों यानी चारों में लाइन का रंग अलग-अलग होगा। इन विषयों का मासिक शैक्षिक पंचाग होगा वेबसाइट पर
9. हाईस्कूल- हिन्दी, प्रारम्भिक हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य
10. - इंटरमीडिएट- हिन्दी, सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव, विज्ञान, इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, बहीखाता व लेखा शास्त्र, व्यापारिक संगठन व पत्र व्यवहार, अधिकोषण तत्व। 

Friday, June 7, 2019

माध्यमिक शिक्षा विभाग: हर संवर्ग में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की मर्जी से होंगे 4 फीसदी तबादले



माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और उप प्रधानाध्यापक संवर्ग के 4 प्रतिशत तबादले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे।  माध्यमिक शिक्षा विभाग ने गुरुवार को प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और उप प्रधानाध्यापकों की ऑनलाइन तबादला नीति 2019 जारी कर दी है।
नीति के तहत शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और उप प्रधानाध्यापक संवर्ग में अधिकतम 20 फीसदी तबादले होंगे। प्रत्येक संवर्ग में 4 प्रतिशत तक तबादले डिप्टी सीएम करेंगे। उप निदेशक विकास श्रीवास्तव ने बताया कि तबादलों की दृष्टि से लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर को आदर्श जिला बनाने की योजना है। इसलिए इन दोनों जिलों में स्थानांतरण डिप्टी सीएम की मंजूरी से ही होगा। तबादले ऑनलाइन होंगे। 
इसके लिए जिला, विद्यालय और संवर्गवार रिक्त पदों का ब्योरा वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। आवेदक रिक्त पांच पदों का चयन कर सकेंगे। तबादलों में वरीयता के लिए मानक और गुणांक निर्धारित किए गए हैं। एक से अधिक आवेदक के गुणांक समान होने पर अधिक आयु वाले आवेदक को वरीयता मिलेगी। 

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, कार्यालय पाठ्य पुस्तक अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा परिषद सहित अन्य संस्थानों में कार्यरत प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, उप प्रधानाध्यापक भी आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।

हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों की बनेगी श्रेणी

तबादलों के लिए हर जिले को 3 जोन में बांटा जाएगा। जोन 1 में नगर निकाय सीमा या जिला मुख्यालय से 8 किमी और जोन 2 में तहसील मुख्यालय से दो किमी के दायरे वाले स्कूलों को शामिल किया जाएगा। जोन 1 2 से छूटे स्कूलों को जोन 3 में शामिल किया जाएगा। महत्वाकांक्षी जिलों फतेहपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सोनभद्र, चंदौली, सिद्धार्थनगर और चित्रकूट में ऑनलाइन स्थानांतरण जिले के अंदर ही किए जाएंगे।

वरीयता के मानक और गुणांक

·         जिन प्रधानाध्यार्च, उप प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और उप प्रधानाध्यापकों के पति या पत्नी सेना, अद्धसैनिक बलों में कार्यरत है उन्हें 100 गुणांक दिया जाएगा।
·         कैंसर, किडनी, लीवर रोग से पीड़ित आवेदक को तबादला में वरीयता के लिए 100 गुणांक मिलेगा।
·         आगामी 31 मार्च को 58 वर्ष की आयु पूरी कर रहे आवेदकों को भी 100 गुणांक दिए जाएंगे।
·         दिव्यांग आवेदकों को 10 से 20 तक गुणांक दिया जाएगा।
·         जिन आवेदकों के पति/पत्नी दिव्यांग, कैंसर, किडनी जैसे गंभीर रोग से पीड़ित हैं उन्हें और राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार प्राप्त आवेदकों को 10 गुणांक मिलेगा।
·         तलाकशुदा आवेदक को 10 गुणांक दिए जाएंगे। ऐसे विधुर आवेदक जिन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया है और वे अपने बच्चों की देखभाल करते हैं तो उन्हें भी 10 गुणांक ेिमलेगा। महिला आवेदकों को भी 10 गुणांक दिया जाएगा।
·         पहली नियुक्ति तिथि से 10 वर्ष के बाद हर वर्ष की सेवा पर एक गुणांक दिया जाएगा जो अधिकतम 20 होगा। 

Thursday, May 9, 2019

माध्यमिक शिक्षा विभाग में तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 से शुरू, 23 मई तक कर सकेंगे आवेदन, तबादला सूची 31 को होगी जारी:


माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 मई से जमा किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई है। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक )  31 मई को तबादला सूची जारी करेंगे। 
लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर में तबादले के लिए आवेदन नहीं लिए जाएंगे, जबकि यहां कार्यरत प्रवक्ता और सहायक अध्यापक दूसरे जिलों में तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे।  विभाग ने 2019-20 के लिए तबादला नीति जारी की है।

प्रदेश में विकास की दृष्टि से पिछड़े फतेहपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सोनभद्र, चंदौली, सिद्धार्थनगर और चित्रकूट जिलों में शिक्षकों को उनकी जगह शिक्षकों की व्यवस्था होने पर ही स्थानांतरित किया जाएगा। 

जिला विद्यालय निरीक्षक को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक विद्यालय में कम से कम दो शिक्षक अनिवार्य रूप से कार्यरत हो। जहां 2 या इससे कम शिक्षक कार्यरत हैं, उन स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था होने पर ही स्थानांतरित शिक्षक को कार्यमुक्त किया जाएगा।
यह रहेगा तबादले का मानक या गुणांक
- जिन शिक्षकों के पति या पत्नी सेना, अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत है उन्हें 100 गुणांक दिया जाएगा।
- कैंसर, किडनी, लीवर रोग से पीड़ित शिक्षक को तबादला में वरीयता के लिए 100 गुणांक दिया जाएगा।
- 30 जून को 58 वर्ष की आयु पूरी कर रहे शिक्षक शिक्षिकाओं को 100 गुणांक दिए जाएंगे।
- पति या पत्नी यदि दोनों शासकीय सेवा में हैं, उन्हें एक ही जिले में तबादले के लिए 100 गुणांक दिए जाएंगे।
- दिव्यांग शिक्षकों को 10 से 20 गुणांक दिया जाएगा।
- जिन शिक्षकों की पत्नी और जिन शिक्षिकाओं के पति दिव्यांग, कैंसर, किडनी जैसे गंभीर रोग से ग्रसित है उन्हें 10 गुणांक दिए जाएंगे।
- राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को 10 गुणांक दिए जाएंगे।
- तलाकशुदा शिक्षिका को 10 गुणांक दिए जाएंगे।
- ऐसे विधुर शिक्षक जिन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया है, उन्हें अपने बच्चों की देखभाल करनी पड़ती है उन्हें 10 गुणांक दिए जाएंगे।
- महिला शिक्षिका को 10 गुणांक दिए जाएंगे।
- प्रथम नियुक्ति तिथि से 10 वर्ष के बाद प्रत्येक वर्ष की सेवा पर एक गुणांक दिया जाएगा, अधिकतम 10 गुणांक दिए जाएंगे।

Sunday, June 24, 2018

शीघ्र होगी 28 हजार शिक्षकों की भर्ती: डिप्टी सीएम


उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बन रहा देश में शिक्षा का मॉडल

मेरठ। उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश आज देश में शिक्षा का मॉडल बन रहा है। शिक्षा की स्थिति में लगातार सुधार के प्रति सरकार गंभीर है। 
शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. शर्मा ने कहा कि हमने नकल विहीन परीक्षा की शुरूआत दी है। इस बार रिकॉर्ड समय में न केवल परीक्षा हुई, बल्कि परिणाम भी घोषित हुआ। घोषित होने जा रहे शैक्षिक पंचांग में ध्यान रखा जा रहा है कि स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई को ज्यादा से ज्यादा समय मिले। इसके लिए जो परीक्षाएं एक माह तक होती थी, उन्हें अब 16-17 दिन में ही कराया जाएगा। अवकाशों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, पं. सुनील भराला आदि मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम यह बोले खास:
- आयोग कराएगा परीक्षा

एक साल में माध्यमिक स्कूलों में 50 प्रतिशत रिक्त पद भरे जा चुके हैं। बाकी 50 प्रतिशत सितंबर तक भर दिए जाएंगे। यूपी में जल्द ही 14062 और माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती होगी। वर्तमान में 14562 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए जुलाई-अगस्त में लोक सेवा आयोग परीक्षा कराएगा।
- 48 साल बनाम एक साल 

यूपी में जो काम पिछले 48 साल में नहीं हुए, वह एक साल में कराए गए। पिछली सरकार ने कुल 48 राजकीय विद्यालय खोले जबकि भाजपा सरकार अब तक 185 राजकीय विद्यालय खोल चुकी है। 85 नए स्कूल, कॉलेज और खोलेगी। 5696 पद सृजित किए गए हैं। 302 स्कूलों में 787 पदों पर विज्ञान और गणित के अध्यापकों की नियुक्ति की गई है।
- कई बदलाव आए

बीते एक साल में माध्यमिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम में बड़ा फेरबदल किया गया। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी सीबीएसई और आईएससी बोर्ड के परीक्षार्थियों की बराबरी कर सकें, इसके लिए एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया गया। जो क्रांतिकारी कदम है। उच्च शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के उन्नयन के लिए और भी बदलाव होंगे।
- 195 विद्यालय बनाए आदर्श

155 पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल और 40 अल्पसंख्यक विद्यालयों को आदर्श विद्यालयों का दर्जा दिया गया। परीक्षार्थियों को आधार से लिंक और इंटरनेट से जोड़ा गया है। किसी भी समस्या को पोर्टल पर शिकायत करने की छूट दी गई है।

- बायोमैट्रिक हाजिरी, ऑनलाइन ट्रांसफर

सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में अब शिक्षकों की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन से होगी। ट्रांसफर में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए अध्यापकों का डाटा ऑनलाइन फीड किया है। सभी अध्यापकों के ट्रांसफर ऑनलाइन होंगे। मान्यता, संबद्धता आदि की समस्याओं का निराकरण भी ऑनलाइन किया जा रहा है।
- ऐसे केंद्रों को वरीयता

सरकार का एक एजेंडा ये भी है कि जिस स्कूल का नकल कराने का रिकॉर्ड रहा हो उसे परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। जिस स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हों उसे परीक्षा केंद्र बनाने में वरीयता मिलेगी। 
- प्राइवेट स्कूलों पर कसा शिकंजा

निजी स्कूलों पर नकेल कसने के लिए अध्यादेश लाया जा चुका है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति को जुर्माने से लेकर मान्यता समाप्त करने तक का अधिकार दिया गया है। रोजगार परक शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। अब कोई भी स्कूल छात्रों और अभिभावकों से किसी प्रकार की जोर जबरदस्ती नहीं कर सकेगा। कोई भी निजी स्कूल अब साल में पांच प्रतिशत से ज्यादा शुल्क वृद्धि नहीं कर पाएगा। स्कूल के कोर्स में जबरन बदलाव करता है तो उसके खिलाफ कमिश्नर द्वारा शुरुआती नोटिस एक लाख, दूसरे नोटिस में पांच लाख का जुर्माना कर वसूली की जाएगी। साथ ही तीसरी शिकायत में स्कूल की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।


Saturday, June 23, 2018

पढ़ाने के लिए रिटायर्ड शिक्षकों के पास 30 जून तक मौका, 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन


माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाने के लिए रिटायर्ड शिक्षक 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इसके लिए सभी स्कूलों को सूचित कर दिया गया है।

विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए रिटायर शिक्षकों से पढ़ाने को कहा गया था। इसको लेकर शासन ने निर्देश भी जारी किया था। हालांकि, 70 साल से कम उम्र के शिक्षक ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा। अधिकारियों ने बताया कि जिलें में कई ऐसे स्कूल हैं, जहां जून और जुलाई के बाद शिक्षकों की संख्या पहले से भी कम हो जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक रिटायर होंगे। ऐसे में उस समस्या से पहले ही निपटने के लिए शासन ने 12 अप्रैल को निर्देश जारी कर 70 साल से कम उम्र के रिटायर शिक्षकों से दोबारा सेवा लेने की बात कही थी। इसकी सूचना जिलाधिकारी और शासन स्तर पर भी अधिकारियों को दे दी गई है।