कक्षा में घुसकर
महिला ने छात्रा के बाल उखाड़े
रविवार, 15 दिसंबर 2013 Varanasi Updated @ 5:44 AM IST
लोहता (वाराणसी)।
प्राथमिक विद्यालय, महमूदपुर में शनिवार को एक महिला ने कक्षा में घुसकर एक
छात्रा के सिर के बाल उखाड़ लिए। छात्रा के रोने और शोर मचाने पर शिक्षक दौड़े तब
तक महिला भाग गई। प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर लोहता पुलिस ने महिला के खिलाफ केस
दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी महिला का कहना
है कि छात्रा ने उसकी बेटी की कापी चुरा ली थी।
महमूदपुर निवासी सलाउद्दीन की बेटी सना कक्षा पांच में पढ़ती है। इसी विद्यालय में रिजवाना की बेटी शाहिदा भी कक्षा तीन की छात्रा है। रिजवाना शनिवार को दो बजे विद्यालय में पाचवीं की कक्षा में पहुंची। उसने सना के सिर के बाल पकड़कर खींच लिए। छात्रा दर्द से चीखने लगी। इस पर अन्य शिक्षक पहुंचे तब तक महिला भाग गई। स्कूल की प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी ने महिला के खिलाफ लोहता थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।