प्रदेश के 1.59 लाख
परिषदीय स्कूलों के 5.43 लाख
शिक्षकों का ब्योरा अब ऑनलाइन होगा। बेसिक शिक्षा विभाग इसके लिए वेबपोर्टल तैयार
करा रहा है। इस वेबपोर्टल पर उनका पूरा सर्विस रिकॉर्ड प्रदर्शित होगा। इस
वेबपोर्टल पर शिक्षक अवकाश के लिए आवेदन भी ऑनलाइन करेंगे। अवकाश के आवेदन को
मंजूरी भी ऑनलाइन दी जाएगी। शिक्षकों की उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज कराने का इंतजाम
किया जा रहा है। शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि की व्यवस्था को भी पोर्टल
के जरिये ऑनलाइन करने की तैयारी है। वेबपोर्टल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के
हाथों 15 अगस्त को लांच कराने की मंशा है।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील दिया जाता है। मिड-डे मील की निगरानी भी
इसी वेबपोर्टल के जरिये करने का इरादा है। बच्चों को सरकार की ओर से निश्शुल्क
पाठ्यपुस्तकें,
यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग
और जूते-मोजे दिये जाते हैं। इनके वितरण पर भी इसी पोर्टल के जरिये नजर रखी जाएगी।
Friday, August 2, 2019
-
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान में 216 करोड़ मंजूर लखनऊ(ब्यूरो)। भारत सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत उत्तर प्...
-
प्रदेश सरकार वेब पोर्टल पर पंजीकरण न कराने वाले मदरसों की मान्यता वापस लेगी। फिलहाल सरकार ने आखिरी मौका देते हुए पंजीकरण न कराने वाले मदरस...
-
बेसिक शिक्षा परिषद के उन प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक जाने में रुचि नहीं ले रहे हैं , जो अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने हैं। प्रदेश में ब...
-
बलिया : परिषदीय स्कूलों में उपस्थिति को लेकर शिक्षकों की चली आ रही मनमानी अब संभव नहीं हो सकेगी। जी हां शासन ने शिक्षकों की विद्यालयों में...
-
इलाहाबाद-जिले के 5 वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बन्द , डीएम ने प्राइमरी स्तर तक के स्कूल 10 जनवरी तक के लिए किये बंद , कड़ाके की ठंड को देख...
-
अब देश के सभी विश्वविद्यालयों का पाठ्यक्रम होगा एक समान देश भर के सभी विश्वविद्यालय में जल्द ही च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) ल...
