मिड-डे मील के
तहत स्कूली बच्चों को अच्छा खाना उपलब्ध कराने वाले राज्यों को केंद्र ने अतिरिक्त
मदद देने की पेशकश की है। हालांकि इसके लिए राज्यों को उठाए गए जरूरी कदमों और
संसाधनों का ब्योरा देना होगा। केंद्र ने फिलहाल सभी राज्यों को 15 दिन के भीतर ऐसी
जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। केंद्र के इस कदम को स्कूली बच्चों को दिए जाने
वाले खाने की गुणवत्ता को बेहतर बनाने से जोड़कर देखा जा रहा है। केंद्र ने इसे
लेकर राज्यों से फिलहाल मिड-डे मील की गुणवत्ता को जांचने के लिए जिन बिंदुओं पर
ब्योरा देने को कहा है, उनमें अब तक बनाई रसोई, हर दिन के हिसाब से उपलब्ध कराए जाने वाले
भोजन का मेन्यू, तिथि जैसे विशेष भोजन के साथ अभिभावकों और स्थानीय लोगों की
भागीदारी जैसी जानकारी देने को कहा गया है। सरकार ने इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए
राज्यों से जिलेवार वार्षिक योजना और बजट का ब्योरा भी देने को कहा है। साथ ही यह
संकेत भी दिया है, वह नई सरकार के गठन से पहले इससे जुड़ी कवायद को पूरा कर लेना
चाहती है। यही वजह है कि मानव संसाधन विकास मंत्रलय ने मिड-डे मील के लिए राज्यों
के मसौदे को अंतिम रूप से लिए तारीखें भी तय कर दी है, जो मई में होगी।
मौजूदा सरकार के रुख को देखते हुए मंत्रलय ने नई सरकार के गठन के बाद जिन कामों को
प्राथमिकता में रखा है, उनमें मिड-डे की गुणवत्ता के लिए राज्यों को प्रोत्साहित करने
का यह कदम भी शामिल है।
Saturday, April 20, 2019
-
- मानव संसाधन विकास मंत्रालय के 100 दिन के एक्शन प्लान को पीएमओ ने दी हरी झंडी - शिक्षा की गुणवत्ता के लिए हर पांच साल में नई शिक्षा नीत...
-
विश्व जल दिवस :- ऊर्जा से पानी और पानी से बचे गी ऊर्जा भारतीय जल पर बात करने के पारंपरिक दिवस और बहुत हैं ; अक्षय तृतीया , गंगा ...
-
जूनियर हाईस्कूल में सेना की वीर गाथा पढ़ेँगे छात्र
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट ने मदरसों में दीनी तालीम के साथ एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की पढ़ाई को भी मंजूरी दे ...
-
मॉडल स्कूलों में शिक्षा पर नए सिरे से होगा मंथन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में खुलने वाले मॉडल स्कूलों में पढ़ाई शुरू कराने के लिए...
-
समय से स्कूल जायें शिक्षक वरना होगी कार्रवाई वाराणसी प्राइमरी स्कूल में देर से पहुंचने वाले शिक्षकों के खिलाफ शासन कार्रवाई के मू...
-
सफाई कर्मी द्वारा प्रतिदिन विद्यालय व शौचालय की सफाई करने के कार्य को दर्ज करने हेतु विद्यालय में रजिस्टर का रखरखाव करने संबंधी आदेश जारी...
-
सहायक अध्यापक चयन में अवैध ढंग से नियुक्ति/ पदस्थापन किये जाने के आरोप में दो तत्कालीन बीएसए का हुआ निलंबन , निलंबन आदेश देखें ...
