बच्चों को ढूंढते रहे शिक्षक
वाराणसी : ठंड व गलन के बावजूद जिले के परिषदीय, माध्यमिक व सीबीएसई तथा अन्य बोर्ड के सभी स्कूल सोमवार को खुले रहे। ठिठुरते-कांपते बच्चे स्कूल पहुंचे किंतु संख्या बहुत कम रही। कई परिषदीय स्कूलों में तो सिर्फ अध्यापक ही पहुंचे, बच्चे नदारद रहे।
परिषदीय स्कूल लंबे शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद खुले थे। शिक्षकों को उम्मीद थी पहले दिन बच्चों की संख्या ठीक ठाक रहेगी लेकिन ठंड की वजह से बच्चे बहुत कम स्कूल में आए। प्राथमिक विद्यालय ककरहिया में 318 के सापेक्ष मात्र 16 बच्चे उपस्थिति हुए। प्राथमिक विद्यालय नरऊर में 82 में सिर्फ 35 छात्र स्कूल आए। ब्लाक के सभी स्कूलों में यही स्थिति रही। शिक्षक बच्चों की राह देखते रहे।