|
पल्स
पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने की हिदायत
|
|
वाराणसी (एसएनबी)। 19 जनवरी रविवार को
आयोजित होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने की चेतावनी देते हुए
जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के
प्रभारी चिकित्साधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होने बूथ कवरेज को बढ़ाये जाने
पर जोर देते हुए 20 से 24 जनवरी तक घर-घर जाकर पोलियो ड्राप्स पिलाये जाने के दौरान सर्तकता
बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने ‘एक्सआर’ के रूप में चिह्नित घरों की संख्या
पल्स पोलियो अभियान में शून्य किये जाने पर जोर दिया जहां लोग अपने बच्चों को
पोलियो ड्राप नहीं पिलाने देते। जिलाधिकारी सोमवार को विकास भवन सभागार में पल्स
पोलियो कार्यक्रम के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होने
बताया कि जिले के कुल 1900 पोलियो बूथों पर 6
लाख 76 हजार नौनिहालों को ड्राप पिलायी
जायेगी। जो बच्चे बैक्सीन सेवन से वंचित रह जायेंगे उन्हें घर-घर जाकर वेक्सीन
पिलाये जाने हेतु 1169 टीमें लगायी गयी हैं। उन्होंने पल्स पोलियो कार्यक्रम में लापरवाही
न करने की हिदायत देते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा बूथ दिवस को कार्यक्रम पर
नजर रखी जायेगी। उन्होंने मलिन बस्तियों एवं झोपड़ पट्टियों सहित इट-भट्ठे पर रहने
वाले बच्चों को विशेष रूप से पोलियो बैक्सीन पिलाये जाने पर जोर दिया। उन्होने
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि पोलियो दिवस को सभी प्राथमिक
विद्यालय खुले रहेंगे तथा मिड डे मील योजना के तहत मध्याह्न भोजन भी बच्चों को
उपलब्ध कराये जाय। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमपी चौरसिया, अपर सीएमओ आरके
तिवारी के अलावा सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी
चिकित्साधिकारी सहित सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिक्षा, अल्पसंख्यक, आपूर्ति विभाग के
अधिकारी उपस्थित रहे। ‘एक्सआर’ के रूप में चिह्नित घरों की संख्या शून्य करने पर जोर ।
|
Tuesday, January 14, 2014
-
आरक्षित वर्ग को 90 अंक पर मिल सकता है मौका लखनऊ । राज्य सरकार टीईटी में 90 अंक पाने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भी शिक्षक बनने क...
-
शिक्षा विभाग शिक्षा अनुभाग 6 1/2019/1917 / अड़सठ- 3-2019-28(35)/2001 04/12/2019 अधिनियम/अध्यादेश/नियमावली उत्तर प्रदेश मान्यता प्...
-
लापरवाही पर प्रधानाध्यापक का वेतन कटा आजमगढ़ (ब्यूरो)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोमारू प्रधान ने गुरुवार को मेहनगर ब्लाक के सैदपुर प्...
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा अर्चना गुप्ता को जमानती वारंट जारी कर 30 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया है और स्पष्ट...
-
सर्व शिक्षा में वर्षों से जमे अफसर हटेंगे परियोजना निदेशक ने शासन से मांगी अनुमति सर्व शिक्षा राज्य परियोजना निदेशालय में वर्षों से ...
-
हेडमास्टर ने की छेड़छाड़, सस्पेंड बिजनौर (ब्यूरो)। एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर मिड-डे मील वितरण के दौरान एक कर्मचारी की किशो...
-
प्रवेश परीक्षा से होगी 6598 शिक्षकों की भर्ती लखनऊ अमरउजाला मंगलवार, 24 दिसंबर 2013 प्रदेश के इंटर कॉलेजों में जल्...
-
शिक्षामित्रों से सचिव को गिनाई समस्याएं बिना किसी बाधा के शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन हो , उसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश प...
-
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर तैनात तीन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम स...
-
कुशीनगर में विशिष्ट बीटीसी 2010 के तहत शिक्षकों की भर्ती में घपला करने वाली डायट की पूर्व प्राचार्य मीरा त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी का मु...
