Friday, January 17, 2014

नहीं हुआ वेतन भुगतान तो धरना देंगे शिक्षक


वाराणसी। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में आए शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से 15 दिन के भीतर वेतन भुगतान करने की मांग की है। वीआरसी केशरीपुर में हुई बैठक में शिक्षकों ने निर्धारित तिथि तक भुगतान न होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षक समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। विनोद ने कहा कि इसके पूर्व भी पदोन्नति में संशोधन की मांग पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री ने बीएसए को 15 दिन में कार्रवाई का आदेश दिया था। बैठक में सर्र्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को इस मामले में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही 18 जनवरी तक विद्यालयों को बंद रखने के जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी बीएसए की ओर से शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहने के आदेश पर भी अधिकारियों से बात की जाएगी।