परिषदीय विद्यालयों में उत्पीड़न पर नाराजगी
गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बीएसए से मिलने के बाद कहा कि हरहुआ, काशी विद्यापीठ एवं चिरईगांव ब्लाकों के साथ ही शहरी क्षेत्र के विद्यालयों अनुसूचित जाति और जनजाति की संख्या नगण्य है। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के दलित शिक्षकों को पूर्व के अधिकारियों ने जानबूझ कर कई किलोमीटर दूर तैनाती दी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अर्जुन प्रसाद आर्य, बचनू प्रसाद, अरुण कुमार, प्रेमचंद, राकेश कुमार गौतम, धर्मेंद्र कुमार, जयसिंह, अनिल कुमार, मनोज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।