जिले के सभी स्कूल 19 तक बंद
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जिले में नर्सरी से बारहवीं तक के सभी स्कूल 19 दिसंबर तक बंद रहेंगे। कड़ाके की ठंड और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर शुक्रवार एवं शनिवार को बारिश की संभावना के मद्देनजर डीएम राजशेखर ने पूरे जिले में बारहवीं कक्षा तक के सभी माध्यमों के स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है जबकि 19 जनवरी को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, सो स्कूल अब 20 जनवरी को ही खुलेंगे। डीएम ने यह आदेश भी दिया है कि 20 जनवरी से कोई भी स्कूल नौ बजे से पहले नहीं खुलेगा।