इंटर के स्कूल 19 तक बंद, परीक्षाएं समय से
Tue, 14 Jan 2014 09:14 PM (IST) वाराणसी : जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने शीतलहर व कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जिले में इंटर तक स्कूलों को 19 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। अपर जिलाधिकारी (नगर) एमपी सिंह ने बताया कि यह आदेश बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई संस्कृत, मदरसा समेत सभी बोर्डो पर प्रभावी रहेगा। इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया है। इस दौरान बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं, पीएसए (प्राब्लम साल्विंग असेस्मेंट) आदि की परीक्षाएं निर्धारित तिथि पर समय से संचालित होंगी।