बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही का एक ज्वलंत नमूना सामने आया है। रामनगर विकासखंड में अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में तैनाती के लिए हुई शिक्षकों की परीक्षा के बाद तैयार किए गए रिजल्ट चार्ट में पूर्णांक से अधिक प्राप्तांक दर्शाया गया है। और तो और खामियों से भरे इस रिजल्ट चार्ट पर खंड शिक्षा अधिकारी का भी हस्ताक्षर और मुहर लगी है। हालांकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह का कहना है कि रिजल्ट तैयार करने वाले की गलती से ऐेसा हुआ जरूर था लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी ने गलती को सुधाकर उनके कार्यालय में रिजल्ट चार्ट जमा किया है।
परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी पढ़ाने की तैयारी की गई है। इस साल प्रत्येक विकास खंड में 15-15 विद्यालयों में नई व्यवस्था की शुरूआत हो रही है। इसके लिए पहले से परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों कों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। इच्छुक शिक्षकों की अंग्रेजी विषय में दक्षता मापने के लिए विकास खंड स्तर पर परीक्षा कराई गई। रामनगर विकास खंड में कुल 23 शिक्षक परीक्षा में शामिल हुए। उन्हें 50-50 अंक के दो दो प्रश्न पत्र दिए गए थे। परीक्षा के बाद रिजल्ट तैयार किया गया तो रिजल्ट का चार्ट देख कई शिक्षक भी हैरान रह गए। चार्ट में प्राप्तांक पूर्णांक से अधिक था। हालांकि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि रिजल्ट तैयार करने वाले ने गलती से प्राप्तांक वाले कालम में पूर्णांक और पूर्णांक वाले कालम में प्राप्तांक दर्ज कर दिया था। जिसे देखते ही सुधार कर लिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह का कहना है कि इस खामी को खंड शिक्षा अधिकारी ने ही पकड़ लिया था। उन्होंने बीएसए कार्यालय में जो रिजल्ट चार्ट जमा किया है उसमें ऐसी कोई खामी नहीं है। ऐसा लगता है कि चार्ट तैयार करते समय गलती से जब प्राप्तांक पूर्णांक वाले कालम में दर्ज हुआ होगा उसी वक्त किसी शिक्षक ने ही फोटो खींचकर उसे वायरल कर दिया होगा।-
आरक्षित वर्ग को 90 अंक पर मिल सकता है मौका लखनऊ । राज्य सरकार टीईटी में 90 अंक पाने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भी शिक्षक बनने क...
-
शिक्षा विभाग शिक्षा अनुभाग 6 1/2019/1917 / अड़सठ- 3-2019-28(35)/2001 04/12/2019 अधिनियम/अध्यादेश/नियमावली उत्तर प्रदेश मान्यता प्...
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा अर्चना गुप्ता को जमानती वारंट जारी कर 30 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया है और स्पष्ट...
-
सर्व शिक्षा में वर्षों से जमे अफसर हटेंगे परियोजना निदेशक ने शासन से मांगी अनुमति सर्व शिक्षा राज्य परियोजना निदेशालय में वर्षों से ...
-
लापरवाही पर प्रधानाध्यापक का वेतन कटा आजमगढ़ (ब्यूरो)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोमारू प्रधान ने गुरुवार को मेहनगर ब्लाक के सैदपुर प्...
-
प्रवेश परीक्षा से होगी 6598 शिक्षकों की भर्ती लखनऊ अमरउजाला मंगलवार, 24 दिसंबर 2013 प्रदेश के इंटर कॉलेजों में जल्...
-
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर तैनात तीन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम स...
-
शिक्षामित्रों से सचिव को गिनाई समस्याएं बिना किसी बाधा के शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन हो , उसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश प...
-
हेडमास्टर ने की छेड़छाड़, सस्पेंड बिजनौर (ब्यूरो)। एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर मिड-डे मील वितरण के दौरान एक कर्मचारी की किशो...
-
सत्र 2018-19 में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत नामांकन कराए जाने के संबंध में आदेश - ...
