पिण्डरा/वाराणसी। स्थानीय ब्लॉक के 35 प्राथमिक विद्यालयों में इस बार बच्चों को गर्मी नही सताएगी। उन्हें स्वच्छ पानी भी मिलेगा। यह सब सम्भव हुआ सोलर एनर्जी से मिली बिजली से। इसकी मदद से पंखे तो चलेंगे ही साथ में आरओ मशीन भी चलेगा। बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के कड़ी में एक नया अध्याय जुड़ा।इसी क्रम में गुरु वार को प्राथमिक विद्यालय जमापुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सोलर पैनल एनर्जी व आरओ मशीन का एक समारोह के दौरान लोकार्पण किया। प्राथमिक विद्यालय जमापुर में आयोजित लोकार्पण समारोह के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विकास खण्ड के 35 विद्यालयों में सरकार के द्वारा सोलर पैनल लगाई गई है। जिससे कमरों में लाइट व पंखे चलेंगे जिससे भीषण गर्मी में स्कूल आने से कतराने वाले बच्चे आएंगे और सोलर पावर से चलने वाले आरओ मशीन से स्वच्छ पानी भी पी सकेंगे। वही ब्लॉक समन्यवक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि इन 35 विद्यालयों के अलावा सबसे अधिक छात्र नामांकित वाले स्कूलों में भी आरओ मशीन लगेगी जिससे बच्चे स्वस्य रह सकेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान बलजोर पटेल, विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष प्रमोद पटेल, संकुल प्रभारी विनोद भारती, प्रधानाध्यापक विनोद कश्यप, संजय गुप्ता, अरविंद वर्मा, दिनेश वर्मा, संतोष मौर्य, संजय चौबे, सरिता पटेल, रीता वर्मा, रागिनी सिंह व निर्मला देवी समेत अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।
-
आरक्षित वर्ग को 90 अंक पर मिल सकता है मौका लखनऊ । राज्य सरकार टीईटी में 90 अंक पाने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भी शिक्षक बनने क...
-
शिक्षा विभाग शिक्षा अनुभाग 6 1/2019/1917 / अड़सठ- 3-2019-28(35)/2001 04/12/2019 अधिनियम/अध्यादेश/नियमावली उत्तर प्रदेश मान्यता प्...
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा अर्चना गुप्ता को जमानती वारंट जारी कर 30 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया है और स्पष्ट...
-
सर्व शिक्षा में वर्षों से जमे अफसर हटेंगे परियोजना निदेशक ने शासन से मांगी अनुमति सर्व शिक्षा राज्य परियोजना निदेशालय में वर्षों से ...
-
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर तैनात तीन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम स...
-
बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन 12 फरवरी से शुरू होंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 6 मार्च रखी गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन ...
-
शिक्षामित्रों से सचिव को गिनाई समस्याएं बिना किसी बाधा के शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन हो , उसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश प...
-
हेडमास्टर ने की छेड़छाड़, सस्पेंड बिजनौर (ब्यूरो)। एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर मिड-डे मील वितरण के दौरान एक कर्मचारी की किशो...
-
सत्र 2018-19 में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत नामांकन कराए जाने के संबंध में आदेश - ...
-
प्रवेश परीक्षा से होगी 6598 शिक्षकों की भर्ती लखनऊ अमरउजाला मंगलवार, 24 दिसंबर 2013 प्रदेश के इंटर कॉलेजों में जल्...
