समेकित बाल संरक्षण समिति गठित
हरहुआ वाराणसी । ब्लाक सभागार में गुरुवार को हुई बैठक में समेकित बाल संरक्षण समिति गठित की गई। समिति के अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह रिंकू बनाए गए। बीडीओ नीरजा गुप्ता, एडीओ पंचायत हरिशंकर सिंह, एबीएसए डीपी सिंह, पीएचसी प्रभारी शिवसागर, सीडीपीओ मालती गुप्ता को सदस्य बनाया गया। बीडीओ ने कहा कि प्रत्येक गांव में समिति गठित की जाएगी।