योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां
शास्त्री भवन में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ऑनलाइन शिक्षक स्थानान्तरण पण्राली का
शुभारम्भ किया। इसके तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के ऑनलाइन
स्थानान्तरण की सूचना शिक्षकों को मिलेगी और वे अपने स्थानान्तरण आदेश की प्रति भी
प्राप्त कर सकेंगे। यह ऑनलाइन स्थानान्तरण प्रणाली स्थानान्तरण सत्र-2018 में लागू की गई है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विास व्यक्त करते हुए कहा कि ऑनलाइन स्थानान्तरण
प्रक्रिया से शिक्षकों को एक नई पारदर्शी व्यवस्था सुलभ होगी और शिक्षकों की
स्थानान्तरण सम्बन्धी कठिनाइयों का निस्तारण होगा। उन्होंने ऑनलाइन स्थानान्तरण
प्रक्रिया के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा शिक्षक/शिक्षिकाओं
को पूर्व में स्थानान्तरण की प्रक्रिया में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता
था। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से स्थानान्तरण पण्राली को सरल बनाने में मदद मिलेगी।अपर
मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऑनलाइन
स्थानान्तरण प्रक्रिया के अधीन प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत
पुरु ष/महिला शिक्षक/ शिक्षिकाओं से 1412 आवेदन पत्र प्राप्त
हुए, जिनमें से विद्यालय/जनपद स्तर पर परीक्षणोपरान्त 702 आवेदन पत्र
अनुपयुक्त पाए गए तथा 710 आवेदन पत्र स्थानान्तरण हेतु उपयुक्त पाए गए। इन आवेदन
पत्रों में से मानक एवं गुणांक के आधार पर अधिक गुणांक वाले स्थानान्तरण हेतु
पात्र पाए गए 581 शिक्षक/शिक्षिकाओं का स्थानान्तरण आदेश निर्गत किया गया, जिसमें से 432 शिक्षकों को प्रथम
वरीयता वाले विद्यालयों में स्थानान्तरित किया गया। ऑनलाइन प्रक्रिया निर्धारित
समय सारिणी के अनुसार दिनांक 10 मई से प्रारम्भ हुई तथा 6 जून को पूर्ण हुई।
इस पण्राली द्वारा प्रदेश के शिक्षक/ शिक्षिका वेबसाइट खोलकर कहीं से भी अपना
आवेदन कर सकते थे, जहां उनसे सम्बन्धित प्रदेश के सभी विद्यालयों के
रिक्त पदों की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध थी।
-
कई बीएसए भ्रष्टाचार में शामिल : राम गोविंद बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा- कार्यप्रणाली न सुधरी तो होगी कार्रवाई बेसिक शिक्षा मंत्री राम...
-
उत्तर प्रदेश में निःशुल्क और बाल शिक्षा का अधिकार , नियमावली -2011 की विज्ञप्ति Pdf देखें
-
शिक्षकों का अधियाचन व समायोजन अब होगा सरकार के जिम्मे इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सहायता प्राप्त माध्य...
-
यूपी के हजारों शिक्षकों को क्रिसमस के बाद मिलेगी बुरी खबर क्रिसमस की छुट्टी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति में आरक्षण का लाभ ल...
-
मदरसा शिक्षकों का बढ़ा मानदेय, आदेश जारी 1000 से 3000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाकर ...
-
टीईटी के फर्जी प्रमाण पत्र से बने शिक्षक तो बीएसए होंगे जिम्मेदार प्रशिक्षु शिक्षक का नियुक्ति पत्र देने से पहले टीईटी प्रमाण पत्रों का ...
-
15,000 प्राथमिक शिक्षकों पर आफत , फंस गई भर्ती उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में बीटीसी- 2011 वालों की भर्ती के लिए घोषित 15 हजा...
-
बीटीसी की परीक्षाएं 19 जनवरी से इलाहाबाद। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश ने बीटीसी 2010, 2011 एवं 2012 बैच के प्रथम सेमेस्ट...

