सदर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिदेव के हालात
देख मंगलवार को जिलाधिकारी ने हेडमास्टर समेत चार को निलंबित करने का निर्देश
दिया। दरअसल,
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही सुबह 11:30 बजे स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे। चार
कमरे वाले स्कूल में सभी में भूसा भरा मिला। मात्र चार बच्चे पंजीकृत और उनमें भी
कोई उपस्थित नहीं था।
