Sunday, February 1, 2015

एक दर्जन विद्यालयों पर धमके बीएसए


 ज्ञानपुर (भदोही): जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने शनिवार को एक दर्जन से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षण कार्य सहित अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने की हिदायत दी। दरअसल, वाराणसी व मीरजापुर में विद्यालयों का निरीक्षण करने आ रही ज्वाइंट रिब्यू मिशन की टीम जिले में भी न धमक पड़े महकमा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्री त्रिपाठी ने राजमार्ग पर गोपीगंज में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहित नगर से लेकर महराजगंज व औराई-मीरजापुर रोड पर स्थित करीब एक दर्जन से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षण कार्य में गुणवत्ता लाने व विद्यालयों की रंगाई पोताई कराने का निर्देश दिया। बताया कि सभी विद्यालयों में व्यवस्था सामान्य मिली। शिक्षकों को शिक्षण कार्य में जरा भी लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
साभार दैनिकजागरण