|
ग्रामीणों ने शिक्षकों को बनाया बंधक
|
|
कमरे का ताला तोड़कर कराया मुक्त
दिलदारनगर, गाजीपुर
(एसएनबी)। स्थानीय सुहवल थाना क्षेत्र के टौगां गांव के प्राथमिक विद्यालय पर
पहुंचे एबीएसए व एबीआरसी सहित अध्यापकों को सोमवार को ग्रामीणों ने कमरे में
बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंचे सुहवल पुलिस सहित एसडीएम व बीएसए ने सभी
शिक्षेणत्तर कर्मियों को बंधक से मुक्त कराया। बाद में एबीएसए की तहरीर पर सुहवल
थाने में पांच नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रेवतीपुर ब्लाक के टौगां प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों को ड्रेस व मिड-डे-मील
नहीं मिलने की शिकायत पर रेवतीपुर एबीएसए मनोज शर्मा तथा एबीआरसी सत्यप्रकाश ने
जांच के लिए सोमवार को 11 बजे
विद्यालय पर पहुंचे। उसी समय ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों सहित विद्यालय के
अध्यापकों को विद्यालय के कमरे में बन्द कर बाहर से ताला बन्द कर दिया। इसकी
सूचना अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को दिया। सूचना पर बीएसए गाजीपुर संजीव
कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी
कैलाश नाथ सिंह, थानाध्यक्ष
सुहवल प्रवीण कुमार यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आते ही ग्रामीण
मौके से फरार हो गये। पुलिस ने कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर बनाये गये बंधकों
को मुक्त कराया गया। एबीएसए मनोज शर्मा के तहरीर पर सुहवल थाने में पांच नामजद
सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
|
Wednesday, January 29, 2014
-
कई बीएसए भ्रष्टाचार में शामिल : राम गोविंद बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा- कार्यप्रणाली न सुधरी तो होगी कार्रवाई बेसिक शिक्षा मंत्री राम...
-
उत्तर प्रदेश में निःशुल्क और बाल शिक्षा का अधिकार , नियमावली -2011 की विज्ञप्ति Pdf देखें
-
दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 22 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है ...
-
इलाहाबाद हाइकोर्ट ने दीपक शर्मा (सुप्रीम कोर्ट टी ई टी मेरिट बनाम एकेडेमिक मेरिट मे एकेडेमिक टीम सदस्य) की एक अन्य याचिका पर उच्च प्र...
-
यूपी के हजारों शिक्षकों को क्रिसमस के बाद मिलेगी बुरी खबर क्रिसमस की छुट्टी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति में आरक्षण का लाभ ल...
-
वित्त विभाग वित्त (वेतन आयोग) अनुभाग- 2 वेतन/भत्ते संबंधी नीतिगत निर्णय 65/2016/ वे 0 आ 0-2-1442/ दस- 04( एम)/ 2016 20/12/2...
-
मदरसा शिक्षकों का बढ़ा मानदेय, आदेश जारी 1000 से 3000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाकर ...
-
परिषदीय स्कूलों में वितरित किए जा रहे यूनिफॉर्म की गुणवत्ता खराब होने की बात अधिकारियों तक पहुंच गई है। जूते - मोजे की आपूर्ति तो शासन स्...