|
प्राइमरी स्कूलों में नये सत्र में मिलेंगे 25 हजार
शिक्षक
|
|
पवन द्विवेदी/एसएनबी इलाहाबाद। प्रदेश के परिषदीय
विद्यालयों को नये शैक्षिक सत्र जुलाई-अगस्त में 25 हजार नये शिक्षक-शिक्षिकाएं मिलने जा
रहे हैं। यह नये शिक्षक बीटीसी के विभिन्न सत्रों के अन्तिम वर्ष के अभ्यर्थी
हैं। इनमें से अधिकतर अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास कर ली
है। बस उनका प्रशिक्षण पूरा होते ही सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश
इलाहाबाद उनके नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। यह प्रक्रिया दो माह में
पूरी हो जायेगी। परिषदीय विद्यालयों से प्रतिवर्ष जून माह में 14 से 15 हजार शिक्षक रिटायर होते हैं। बीटीसी
के माध्यम से 15 से 20 हजार शिक्षक और उर्दू भर्ती के तहत
करीब एक हजार शिक्षकों की भर्ती होती है। 72825 शिक्षकों के भर्ती प्रक्रिया अभी लंबित
है। इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने के बाद से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों
की कमी काफी हद तक कम हो जायेगी। इन शिक्षकों के भर्ती का मामला अभी सुप्रीम
कोर्ट में लंबित है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश श्रीमती नीना
श्रीवास्तव ने बताया कि बीटीसी के अलग-अलग सत्र के अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं
फरवरी में शुरू होगी जो शीघ्र पूरी हो जायेगी। इनके रिजल्ट अप्रैल माह में आ
जायेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि बीटीसी अन्तिम
वर्ष के रिजल्ट आने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाती है। जो दो माह में पूरी
कर ली जायेगी। इन नये शिक्षकों की परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति होने से
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की जो कमी है वह काफी हद तक पूरी हो
जाएगी। मिलेगी राहत अधिकतर अभ्यर्थी हैं टीईटी पास : सचिव दो माह में भर्ती
प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी
|
Wednesday, January 29, 2014
-
कई बीएसए भ्रष्टाचार में शामिल : राम गोविंद बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा- कार्यप्रणाली न सुधरी तो होगी कार्रवाई बेसिक शिक्षा मंत्री राम...
-
उत्तर प्रदेश में निःशुल्क और बाल शिक्षा का अधिकार , नियमावली -2011 की विज्ञप्ति Pdf देखें
-
दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 22 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है ...
-
इलाहाबाद हाइकोर्ट ने दीपक शर्मा (सुप्रीम कोर्ट टी ई टी मेरिट बनाम एकेडेमिक मेरिट मे एकेडेमिक टीम सदस्य) की एक अन्य याचिका पर उच्च प्र...
-
यूपी के हजारों शिक्षकों को क्रिसमस के बाद मिलेगी बुरी खबर क्रिसमस की छुट्टी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति में आरक्षण का लाभ ल...
-
वित्त विभाग वित्त (वेतन आयोग) अनुभाग- 2 वेतन/भत्ते संबंधी नीतिगत निर्णय 65/2016/ वे 0 आ 0-2-1442/ दस- 04( एम)/ 2016 20/12/2...
-
मदरसा शिक्षकों का बढ़ा मानदेय, आदेश जारी 1000 से 3000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाकर ...
-
परिषदीय स्कूलों में वितरित किए जा रहे यूनिफॉर्म की गुणवत्ता खराब होने की बात अधिकारियों तक पहुंच गई है। जूते - मोजे की आपूर्ति तो शासन स्...