Sunday, January 19, 2014

पल्स पोलियो दिवस आज खुलेंगे विद्यालय
 
वाराणसी (ब्यूरो)। पल्स पोलियो दिवस पर रविवार को जिले के सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुले रहेंगे। इस दौरान जहां शिक्षकों को विद्यालय आना अनिवार्य कर दिया गया है, वहीं मध्याह्न भोजन भी बनवाया जाएगा।
पल्स पोलियो पर विद्यालयों में बूथ बनवाया जाता है। इसलिए बीएसए आरसीएस यादव ने सभी परिषदीय प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है। बताया कि यहां अध्यापक तो आएंगे ही, साथ ही मिड-डे मील भी बनाया जाएगा। बुलउवा टोली के बच्चे घर-घर जाकर लोगों से बूथों तक चलने की अपील करेंगे। ऐसे बच्चों को दोपहर का भोजन भी दिया जाएगा। बताया कि ऐसे विद्यालय जहां बूथ बने हैं, अगर वह बंद मिले या शिक्षक न आए तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने बताया कि इस बारे में सभी खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) को अवगत करा दिया गया है।