Sunday, February 7, 2021
Saturday, February 6, 2021
यूपी में किन नियमों के साथ खुलेंगे 8वीं तक के स्कूल? योगी सरकार ने तय की गाइडलाइन
कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल खोले जाने के आदेश के एक दिन बाद यूपी सरकार ने इसकी नियमावली भी जारी कर दी है। हर कक्षा में केवल 50 फीसदी विद्यार्थी ही मौजूद रहेंगे। कक्षावार दिन तय किए गए हैं। कक्षा छह के विद्यार्थी सोमवार व गुरुवार, कक्षा सात के विद्यार्थी मंगलवार व शुक्रवार और कक्षा आठ के विद्यार्थी बुधवार व शनिवार को स्कूल जाएंगे। इसी तरह कक्षा एक और पांच के विद्यार्थी सोमवार व गुरुवार को, कक्षा 2 व 4 के मंगलवार व शुक्रवार को और कक्षा 3 के बुधवार व शनिवार को स्कूल जाएंगे। अभिभावकों की लिखित अनुमति के बाद ही छात्र-छात्राओं को स्कूल में पढ़ने की इजाजत होगी। कक्षा छह से आठ तक के स्कूल 10 फरवरी से और कक्षा एक से पांच तक के स्कूल एक मार्च से खुल जाएंगे।
सभी जिलाधिकारियों को भेजे गए निर्देश में साफ किया गया है कि
स्कूल खोले जाने पर विद्यालय प्रबंध समिति व शिक्षक आकस्मिक सुरक्षा के लिए
जिम्मेदार होंगे। जहां विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है, वहां
दो-दो पालियों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यदि कक्षा का साइज कम है तो
कम्प्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला
आदि का इस्तेमाल कक्षा के तौर पर किया जाएगा।
मिड
डे मील दिया जाएगा, कैंटीन नहीं खुलेगी
सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में मिड डे मील भी दिया जाएगा।
भोजन वितरण से पहले विद्यार्थियों को निर्धारित दूरी का अंतराल रखते हुए साबुन से
हाथ धुलवाया जाएगा। हाथ धुलने के बाद उसे पोछने के बजाय हवा में सुखाने के लिए
प्रेरित किया जाएगा। स्कूल की कैंटीन बंद रहेगी। स्कूल में बाहरी खाद्य सामग्री
बेचने से रोका जाएगा।
अभिभावकों से लिया जाएगा सहमति पत्र
अभिभावकों को सहमति पत्र में लिख कर देना होगा कि
यदि विद्यार्थी अस्वस्थ है तो उसे स्कूल नहीं भेजेंगे। स्कूल इस बात की गारण्टी
नहीं लेता कि भविष्य में कोई विद्यार्थी या अभिभावक इस महामारी से संक्रमित नहीं
होगा। न ही स्कूल आने के बाद विद्यार्थी या उसके घरवालों को कोविड 19 का संक्रमण होने पर जिम्मेदार होगा।
बच्चे को स्कूल भेजना पूरी तरह स्वैच्छिक है।
ये भी निर्देश-
- अधिकतम उपस्थिति के लिए सभी पुरस्कारों को हतोत्साहित किया जाए
- स्कूल असेम्बली कक्षाओं में ही होगी
- किसी भी तरह का आयोजन स्कूल में नहीं होगा
- कोविड 19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाए
- नोटिस बोर्ड पर साफ-सफाई, मॉस्क, सुरक्षा आदि के पोस्टर लगाए जाएं
- जो बच्चे स्कूल न आएं, उनके लिए
अध्ययन की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए
सरकारी
स्कूलों में ज्यादा दिक्कत नहीं
सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों के लगभग 50 फीसदी विद्यार्थी ही स्कूल आते हैं, इसलिए यहां
ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। लेकिन निजी स्कूलों में जहां कक्षा के आकार छोटे हैं और
विद्यार्थी ज्यादा हैं, वहां एक कक्षा का विद्यार्थी हफ्ते
में केवल एक ही दिन स्कूल आ पाएगा क्योंकि हर कक्षा के लिए हफ्ते में दो दिन
निर्धारित किए गए हैं।
Friday, February 5, 2021
उत्तर प्रदेश में दस से खुलेंगे कक्षा छह से आठ तक के स्कूल, प्राइमरी कक्षाएं एक मार्च से
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बीते
वर्ष लॉकडाउन के कारण बंद स्कूलों में अब छोटे बच्चे भी पढ़ाई करने जाएंगे। उत्तर
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 मार्च 2019 से
घरों में रहकर पढ़ाई कर रहे कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को दस फरवरी से स्कूल
जाकर पढऩे के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। इसी क्रम में प्राइमरी से कक्षा
पांच तक के बच्चे एक मार्च से स्कूल जाकर पढ़ाई कर सकेंगे। इस दौरान स्कूल प्रबंधन
के साथ बच्चों को भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
प्रदेश में कोरोना वायरस के कम होते प्रभाव तथा वैक्सीन आने के बाद
से अभी तक कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी स्कूल में जाकर
पढ़ाई कर रहे हैं। हाईस्कूल तथा इंटर की पढ़ाई की तैयारी के कारण बच्चे एक दिसंबर
के बाद से स्कूलों में जाकर अपना कोर्स पूरा करने के साथ ही प्री-बोर्ड की परीक्षा
भी दे रहे हैं। इनके बाद अब कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई करने वाले बच्चों को स्कूल
भेजने की योजना एक फरवरी से तैयार की जा रही थी। तीन फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ
ने समीक्षा बैठक में भी टीम-11 को दस दिनों में कक्षा छह से
आठ तक के बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के लिए बुलाने का प्रस्ताव तैयार करने का
निर्देश दिया था।
इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने
मुख्यमंत्री के समक्ष दस फरवरी से कक्षा छह से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों को
स्कूल में शिक्षा देने का प्रस्ताव पेश किया। इसको मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद
अब प्रदेश में दस फरवरी से कक्षा छह से आठ तक के स्कूल खोले जाएंगे। वही कक्षा एक
से पांच तक के प्राइमरी स्कूल एक मार्च से खुलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा
छह से आठ तक के स्कूलों को 15 फरवरी और प्राइमरी
स्कूलों को एक मार्च से खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी
के लिए भेजा था। मुख्यमंत्री ने कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 10 फरवरी से खोलने का निर्देश दिया है। प्राइमरी स्कूल एक मार्च से खुलेंगे।
अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने यह जानकारी दी।
Thursday, January 14, 2021
Saturday, April 25, 2020
मंहगाई भत्ते और मंहगाई राहत के सम्बन्ध में आदेश -डीए और डीआर की नई किस्तें अब जुलाई 2021 से
वित्त (वेतन आयोग) अनुभाग-1
मंहगाई भत्ते और मंहगाई राहत के सम्बन्ध में आदेश -
कतिपय भत्तों /विशेष भत्तों स्थगित रखे जाने के सम्बन्ध में आदेश -एक साल के लिए सीसीए सहित छह भत्तों पर भी रोक
वित्त (सामान्य) अनुभाग-1
Thursday, April 16, 2020
यूपी बोर्ड: 80 प्रतिशत छात्रों के पास न स्मार्ट फोन न मोबाइल, कैसे करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई
-
फर्जी सहायक शिक्षकों की नियुक्ति पर जवाब तलब 72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फर्जी टीईटी की मार्कशी...
-
शिक्षा विभाग शिक्षा अनुभाग 6 1/2019/1917 / अड़सठ- 3-2019-28(35)/2001 04/12/2019 अधिनियम/अध्यादेश/नियमावली उत्तर प्रदेश मान्यता प्...
-
परिषदीय स्कूलों में वितरित किए जा रहे यूनिफॉर्म की गुणवत्ता खराब होने की बात अधिकारियों तक पहुंच गई है। जूते - मोजे की आपूर्ति तो शासन स्...
-
अब देश के सभी विश्वविद्यालयों का पाठ्यक्रम होगा एक समान देश भर के सभी विश्वविद्यालय में जल्द ही च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) ल...
-
प्रदेश सरकार वेब पोर्टल पर पंजीकरण न कराने वाले मदरसों की मान्यता वापस लेगी। फिलहाल सरकार ने आखिरी मौका देते हुए पंजीकरण न कराने वाले मदरस...
-
बेसिक शिक्षा परिषद के उन प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक जाने में रुचि नहीं ले रहे हैं , जो अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने हैं। प्रदेश में ब...
-
बलिया : परिषदीय स्कूलों में उपस्थिति को लेकर शिक्षकों की चली आ रही मनमानी अब संभव नहीं हो सकेगी। जी हां शासन ने शिक्षकों की विद्यालयों में...

























