परिषदीय विद्यालयों
की औचक जांच शनिवार को भी जारी रही। औचक जांच में अनुपस्थित मिलने पर कई शिक्षकों
का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ब्रrापुर ने प्राथमिक विद्यालय लालपुर की जांच की। जांच में इंचार्ज
प्रधानाध्यापक अनिता गुप्ता एवं दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। विद्यालय की
रंगाई-पुताई भी नहीं कराई गई थी। प्रधानाध्यापक का जुलाई माह का वेतन एवं
शिक्षामित्रों का मानदेय रोक दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी भटहट की जांच में
पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरी में सहायक अध्यापक शिप्रा अग्रवाल बिना सूचना के
पांच जुलाई से अनुपस्थित मिलीं। सहायक अध्यापक विजय बहादुर मल्ल भी अनुपस्थित पाए
गए। अनुपस्थित अवधि का दोनों का वेतन रोक दिया गया है। इसी प्रकार ग्रामीणों की
शिकायत पर सहजनवां क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय झकही के सहायक अध्यापक
सत्यपाल उपाध्याय की उपस्थिति की जांच की गई। जांच में वह अनुपस्थित मिले। उनका अनुपस्थित
अवधि का वेतन रोक दिया गया है।
Sunday, July 7, 2019
-
दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 22 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है ...
-
वित्त विभाग वित्त (वेतन आयोग) अनुभाग- 2 वेतन/भत्ते संबंधी नीतिगत निर्णय 65/2016/ वे 0 आ 0-2-1442/ दस- 04( एम)/ 2016 20/12/2...
-
इलाहाबाद हाइकोर्ट ने दीपक शर्मा (सुप्रीम कोर्ट टी ई टी मेरिट बनाम एकेडेमिक मेरिट मे एकेडेमिक टीम सदस्य) की एक अन्य याचिका पर उच्च प्र...
-
स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र में 13 दिनों की छुट्टियों पर कैंची चलाई गई है। महापुरुषों की जयंती पर होने वाली छुट्टियां खत्म कर दी गई हैं। ज...
-
लॉकडाउन के बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी यूपी बोर्ड के स्कूलों को छात्रों की ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने के निर्देश द...
-
परिषदीय स्कूलों में वितरित किए जा रहे यूनिफॉर्म की गुणवत्ता खराब होने की बात अधिकारियों तक पहुंच गई है। जूते - मोजे की आपूर्ति तो शासन स्...
-
मदरसा शिक्षकों का बढ़ा मानदेय, आदेश जारी 1000 से 3000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाकर ...
-
जौनपुर के संस्कृत स्कूलों में शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की होगी जांच जौनपुर में संस्कृत इंटर कॉलेजों में शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी कर्म...
