बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व
मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रओं का आधार नामांकन अभियान की
तर्ज पर होगा। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि वे
जुलाई माह में यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएं। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को आधार संख्या के जरिए विभिन्न योजनाओं का
सीधे लाभ देने की तैयारी में है।
परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को आधार से
जोड़ने की मुहिम पिछले वर्ष भी चली थी,
लेकिन
सिर्फ 72 प्रतिशत
बच्चे ही नामांकित हो पाए थे। सचिव रूबी सिंह का कहना है कि इस बार दाखिला पाने
वाले हर बच्चे का आधार नामांकन किया जाना है। शासन ने बेसिक शिक्षा निदेशक को आधार
नामांकन के लिए स्टेट रजिस्ट्रार नामांकित किया है। सचिव ने यह कार्य 31 जुलाई तक
पूरा किए जाने का लक्ष्य तय किया है।
