वाराणसी: स्थानीय पड़ाव क्षेत्र स्थित डुमरी में बाल
विद्यालय माध्यमिक स्कूल के प्रांगण में सोमवार को विगत एक मई से चल रहे
ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ
मुख्य अतिथि मंजुल पांडेय द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप
प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर
माहौल को भव्यता प्रदान की। वही बच्चों ने जूडो, ताइक्वांडो,
भरतनाटय़म सहित विभिन्न प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों का मन मोहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंजुल पांडेय ने अपने संबोधन में बच्चों का हौसला बढ़ाते
हुए कहा कि बच्चों के सवार्ंगीण विकास के लिए हर प्रतिभा से अवगत होना अति आवश्यक
है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों की एक ऐसी पाठशाला है जहां बच्चे विविध रंगों
से परिचित होते हैं और अपने जीवन के विकास क्रम में उसे समाहित करते हैं। विद्यालय
के उप प्रबंधक मुकुल पांडेय ने बच्चों को प्रेरणा देते हुए उन्हें लगातार आगे
बढ़ने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की संचालिका डा. जयशीला
पांडेय ने ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों द्वारा सीखे गए की सराहना करते हुए कहा
कि बच्चों में यदि विविध रंगो का समावेश किया जाए तो निश्चित रुप से वह देश के
विकास में अपना योगदान समाहित करने में सफल होंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की
दूसरी प्रह्लाद घाट स्थित शाखा की प्रधानाचार्य स्नेह लता पांडेय सहित विद्यालय के
शिक्षक कर्मचारी व छात्र छात्राएं मौजूद रही।चकिया, चंदौली।
नगर पंचायत द्वारा नगर वासियों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए तीन
ई-रिक्शा सचल आरओ पेयजल वाहन की सौगात दी गयी है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक
शारदा प्रसाद ने गाजे-बाजे के साथ समारोह पूर्वक मुन्सिफ कोर्ट परिसर से सचल वाहन
का फीता काटकर शुभारम्भ करते हुए रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नगर
वासियों को गर्मी के दिनों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए नगर पंचायत द्वारा
ई-रिक्शा आरओ वाहन को संचालित करना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इस सचल पेयजल
वाहन से लोगों को घर बैठे एक बटन दबाने से शुद्ध पानी का लाभ मिलेगा। नगर पंचायत
अध्यक्ष अशोक बागी ने कहा कि तीन सचल पेयजल वाहनों को मुन्सिफ कोर्ट परिसर,
कचहरी परिसर और बीपी सिंह मोड़ के पास से संचालित किया गया। कहा कि
नगर के सभी वाडरे के चौक-चौराहो पर यह गाड़ी आधे-आधे घण्टे रुककर नि:शुल्क शुद्ध
पेयजल मुहैया करायेगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्र, श्यामजी सिंह, डा. प्रदीप मौर्या, सभासद वैभव मिश्रा, मनोज कुमार, मुश्ताक अहमद खान, एड. पंकज सिंह, एड. लालजी सिंह, एड. प्रदीप नारायण सिंह, गौरव श्रीवास्तव सहित तमाम संभ्रान्त लोग मौजूद रहे।
-
शिक्षा विभाग शिक्षा अनुभाग 6 1/2019/1917 / अड़सठ- 3-2019-28(35)/2001 04/12/2019 अधिनियम/अध्यादेश/नियमावली उत्तर प्रदेश मान्यता प्...
-
बड़ी खबर: बदला गया टीईटी का पैटर्न शैलेंद्र श्रीवास्तव शुक्रवार , 6 दिसंबर 2013 लखनऊ Updated @ 9:22 PM IST शिक्षक पात्रता परीक्षा (...
-
फर्जी सहायक शिक्षकों की नियुक्ति पर जवाब तलब 72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फर्जी टीईटी की मार्कशी...
-
परिषदीय स्कूलों में वितरित किए जा रहे यूनिफॉर्म की गुणवत्ता खराब होने की बात अधिकारियों तक पहुंच गई है। जूते - मोजे की आपूर्ति तो शासन स्...
-
एलटी ग्रेड शिक्षक लेंगे प्रधानाचार्य का साक्षात्कार ~ अध्यक्ष व दो सदस्यों को छोड़ शेष चार सदस्य चयन करने की योग्यता भी नहीं रखते ~ उत...
-
अब देश के सभी विश्वविद्यालयों का पाठ्यक्रम होगा एक समान देश भर के सभी विश्वविद्यालय में जल्द ही च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) ल...
-
नाम कहां थे कहां गए मनोज कुमार मिश्र विशेषज्ञ , सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) , लखनऊ ...
-
प्रदेश सरकार वेब पोर्टल पर पंजीकरण न कराने वाले मदरसों की मान्यता वापस लेगी। फिलहाल सरकार ने आखिरी मौका देते हुए पंजीकरण न कराने वाले मदरस...
