वाराणसी : महज
जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे मंडल में बड़ी संख्या गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय
संचालित हो रहे हैं। वहीं मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची ऑनलाइन न होने के
कारण मान्य व अमान्य विद्यालयों को लेकर भ्रम की स्थिति अभी भी बनी हुई है।
जानकारी के अभाव में तमाम अभिभावक अपने बच्चों का अमान्य विद्यालयों में दाखिला
करा दे रहे हैं। इसे देखते हुए अब मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची एनआइसी की
वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्णय लिया गया है ताकि फर्जीवाड़े का खेल रोका जा सके। दूसरी ओर जूनियर हाईस्कूल की मान्यता को लेकर कुछ विद्यालय
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तक कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। अमान्य विद्यालय अपने
बच्चों को मान्यता प्राप्त विद्यालय से परीक्षा फार्म भरवा रहे हैं। अटैचमेंट के
खेल को वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) अजय कुमार द्विवेदी ने
गंभीरता से लिया है। उन्होंने ऐसे विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए मंडल
के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर व चंदौली के
डीआइओएस को एक पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि नए सत्र में प्रवेश परीक्षा
प्रारंभ है। वहीं गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय अब भी संचालित हो रहे हैं। इन
विद्यालयों में अवैध रूप से शुल्क वसूली भी की जाती है। ऐसे में अमान्य विद्यालयों
को सख्ती से बंद कराना आवश्यक है। उन्होंने चारों जनपदों के डीआइओएस से अवैध व
अमान्य विद्यालयों व कोचिंग संस्थाओं को चिह्नित कर वैधानिक कार्रवाई करने का
निर्देश दिया है। इसकी प्रति उन्होंने मंडलायुक्त, चारों
जनपदों के डीएम, एडी-बेसिक व बीएसए को भी प्रेषित किया है।
-
कई बीएसए भ्रष्टाचार में शामिल : राम गोविंद बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा- कार्यप्रणाली न सुधरी तो होगी कार्रवाई बेसिक शिक्षा मंत्री राम...
-
दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 22 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है ...
-
वित्त विभाग वित्त (वेतन आयोग) अनुभाग- 2 वेतन/भत्ते संबंधी नीतिगत निर्णय 65/2016/ वे 0 आ 0-2-1442/ दस- 04( एम)/ 2016 20/12/2...
-
उत्तर प्रदेश में निःशुल्क और बाल शिक्षा का अधिकार , नियमावली -2011 की विज्ञप्ति Pdf देखें
-
इलाहाबाद हाइकोर्ट ने दीपक शर्मा (सुप्रीम कोर्ट टी ई टी मेरिट बनाम एकेडेमिक मेरिट मे एकेडेमिक टीम सदस्य) की एक अन्य याचिका पर उच्च प्र...
-
स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र में 13 दिनों की छुट्टियों पर कैंची चलाई गई है। महापुरुषों की जयंती पर होने वाली छुट्टियां खत्म कर दी गई हैं। ज...
-
लॉकडाउन के बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी यूपी बोर्ड के स्कूलों को छात्रों की ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने के निर्देश द...
-
मदरसा शिक्षकों का बढ़ा मानदेय, आदेश जारी 1000 से 3000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाकर ...
-
जौनपुर के संस्कृत स्कूलों में शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की होगी जांच जौनपुर में संस्कृत इंटर कॉलेजों में शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी कर्म...
