Friday, May 18, 2018
रांची : 70 हजार पारा शिक्षकों के स्थायीकरण को बनी कमेटी, पारा शिक्षकों की मांगों पर विचार करने के लिए बनी कमेटी: मुख्य सचिव के साथ हुई वार्ता में बनी थी इसपर सहमति
रांची : राज्य सरकार ने पारा शिक्षकों के स्थायीकरण सहित इनकी विभिन्न मांगों पर विचार करने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। मुख्यमंत्री रघुवर दास की इसपर स्वीकृति मिलने के बाद गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। यह समिति पारा शिक्षकों की मांगों पर विचार करने के लिए किसी बाहरी या आंतरिक स्रोत से किसी प्रकार की जानकारी लेने तथा किसी विशेषज्ञ की सेवा भी ले सकेगी। 1कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में कई विभागों के सचिवों के अलावा पारा शिक्षकों के प्रतिनिधि को भी शामिल किया गया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक इस कमेटी के सदस्य सचिव बनाए गए हैं। यह उच्च स्तरीय कमेटी दूसरे अन्य राज्यों में लागू नीति का जायजा लेकर राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी। इस कमेटी की अनुशंसा पर राज्य सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।
-
कई बीएसए भ्रष्टाचार में शामिल : राम गोविंद बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा- कार्यप्रणाली न सुधरी तो होगी कार्रवाई बेसिक शिक्षा मंत्री राम...
-
उत्तर प्रदेश में निःशुल्क और बाल शिक्षा का अधिकार , नियमावली -2011 की विज्ञप्ति Pdf देखें
-
शिक्षकों का अधियाचन व समायोजन अब होगा सरकार के जिम्मे इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सहायता प्राप्त माध्य...
-
बलिया : परिषदीय स्कूलों में उपस्थिति को लेकर शिक्षकों की चली आ रही मनमानी अब संभव नहीं हो सकेगी। जी हां शासन ने शिक्षकों की विद्यालयों में...
-
15,000 प्राथमिक शिक्षकों पर आफत , फंस गई भर्ती उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में बीटीसी- 2011 वालों की भर्ती के लिए घोषित 15 हजा...
-
यूपी के हजारों शिक्षकों को क्रिसमस के बाद मिलेगी बुरी खबर क्रिसमस की छुट्टी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति में आरक्षण का लाभ ल...
-
लॉकडाउन के बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी यूपी बोर्ड के स्कूलों को छात्रों की ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने के निर्देश द...
-
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों , शिक्षकों एवं अन्य स्टॉफ को शुद्ध पेयजल के लिए सोलर आरओ सिस्टम लगाए जा रहे हैं। कई विद्यालयों में यह सि...
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि सभी महिला कर्मचारियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश प्राप्त करने का वैधानिक अधिकार है। स्थाय...
