वाराणसी: कुशीनगर में मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर हुए हादसे में यह बात
सामने आयी कि इसमें काफी हद तक चालक की भी लापरवाही रही। हादसे के बाद भी बहुतेरे
स्कूल या फिर बच्चों के घर वाले ही इसको लेकर सचेत नहीं हुए कि उनके बच्चे कितने
सुरक्षित स्कूल को जा रहे हैं। शहर में स्कूली वाहनों के साथ आटो व अन्य वाहनों
में ठूस कर ले जाते भी नजर आये। स्कूल की बसों व मैजिक आदि भी हालत काफी खराब नजर
आयी। स्कूल वाहनों के लिए बाकायदा नियम बनाए गए हैं, लेकिन अधिकांश वाहन इन नियमों को धता बताते दिखे। स्कूल बस
तो दूर ऑटो, वैन व ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक संख्या में
बच्चे बैठे नजर आए। कोतवाली, शिवपुर, सिगरा,
लहुराबीर, सोनारपुरा, लंका
के पास सुबह और दोपहर कई स्कूल वाहन गुजरे। आटो की हालत यह थी कि जिसमें कायदे से
तीन से चार बच्चे होने चाहिए उसमें सात से आठ तो किसी में नौ बच्चे तक भरे थे। कुल
मिलकर यह कहा जा सकता है कि बच्चों के लिए स्कूल तक पहुंचना किसी जोखिम से कम नहीं
है। दूसरी ओर स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन कराने की जिम्मेदारी जिन्हे
दी गई है वो भी अनजान बने रहे। देश में कहीं भी हादसा होने या उच्चाधिकारियों से
निर्देश मिलने के बाद अधिकारी अभियान चलाकर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करके
अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर लेते हैं। पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश चन्द्र रावत
का कहना था कि हम इसको लेकर गंभीर हैं और अभियान चलाकर इस तरह के स्कूली वाहनों के
चालक और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करेंगे
-
कई बीएसए भ्रष्टाचार में शामिल : राम गोविंद बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा- कार्यप्रणाली न सुधरी तो होगी कार्रवाई बेसिक शिक्षा मंत्री राम...
-
दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 22 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है ...
-
वित्त विभाग वित्त (वेतन आयोग) अनुभाग- 2 वेतन/भत्ते संबंधी नीतिगत निर्णय 65/2016/ वे 0 आ 0-2-1442/ दस- 04( एम)/ 2016 20/12/2...
-
उत्तर प्रदेश में निःशुल्क और बाल शिक्षा का अधिकार , नियमावली -2011 की विज्ञप्ति Pdf देखें
-
इलाहाबाद हाइकोर्ट ने दीपक शर्मा (सुप्रीम कोर्ट टी ई टी मेरिट बनाम एकेडेमिक मेरिट मे एकेडेमिक टीम सदस्य) की एक अन्य याचिका पर उच्च प्र...
-
स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र में 13 दिनों की छुट्टियों पर कैंची चलाई गई है। महापुरुषों की जयंती पर होने वाली छुट्टियां खत्म कर दी गई हैं। ज...
-
लॉकडाउन के बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी यूपी बोर्ड के स्कूलों को छात्रों की ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने के निर्देश द...
-
मदरसा शिक्षकों का बढ़ा मानदेय, आदेश जारी 1000 से 3000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाकर ...
-
जौनपुर के संस्कृत स्कूलों में शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की होगी जांच जौनपुर में संस्कृत इंटर कॉलेजों में शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी कर्म...
