Tuesday, April 21, 2015

छुट्टियों की राजनीति के खिलाफ याचिका

सूबे में पिछले कुछ वर्षों से राजनीतिक कारणों से मनमाने ढंग से छुट्टियां घोषित करने का आरोप लगाकर इसके खिलाफ एक पीआईएल सोमवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दायर की गई है। इस पर 22 अप्रैल को सुनवाई हो सकती है। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने यह याचिका दायर की है। याचियों का आरोप है कि पिछले कई साल से प्रदेश में छुट्टियों की राजनीति’ (हॉलिडे पॉलिटिक्स) चल रही है। इससे सरकारी काम गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। याचियों ने एक मुकम्मल सार्वजनिक अवकाश नीति बनाने की गुजारिश की है।



साभार अमरउजाला