दुर्घटना में मृत दोनों युवक थे शिक्षक पुत्र |
चंदौली (एसएनबी)। एक तरफ जहां पूरे जिले में रंगों का त्योहार लोग मना रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर जीवन का सबसे बड़ा दु:ख अपने ही पुत्र की अर्थी को कंधा देने के लिए दुर्घटना में मृत दोनों युवकों के पिता इंतजार कर रहे थे। उधर पोस्टमार्टम हो रहा था। इधर उन दोनों के आंखों से आंसू बह रहे थे। मांटीगांव निवासी मनीष के पिता वशिष्ट सिंह गांव में ही प्राइमरी स्कूल में अध्यपक हैं। एक साल बाद ही उन्हें रिटायर हो जाना है। वह जहां पत्नी को लेकर पिछले एक माह से परेशान थे। जैसे ही वह ठीक होकर घर लौटी। वैसे ही विपत्ति ने उनपर एक बार फिर वज्राघात कर दिया। मनीष पढ़ाई के साथ-साथ फुटबाल का बहुत ही अच्छा खिलाड़ी था। न केवल पिता को बल्कि पूरे गांव को उससे बहुत आशाएं थी। उधर सोनू ने अपनी पत्नी निधि से यह वादा किया था कि होली पर वह साढ़े तीन साल की बिटिया सुहानी और एक वर्षीय पुत्र आरुष के लिए खिलौना आदि लेकर आएगा। लेकिन यह वादा दुर्घटना में मारे जाने के कारण वादा ही रह गया। इनके पिता अशोक सिंह सदर विकास खंड के चक प्राइमरी स्कूल में अध्यापक हैं। सांत्वना देने के लिए काफी संख्या में शिक्षक और अन्य लोग उपस्थित हो गए थे। इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के सदर ब्लाक इकाई के अध्यक्ष आनन्द सिंह, मनोज शर्मा, पूर्व प्रधान नागेंद्र सिंह, दीना सिंह, गोविंद, राजू सिंह, प्रमोद सिंह, अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, राकेश तिवारी, वसीम अहमद, नसीम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। परिजनों को दी सांत्वना चंदौली। कौमी एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी गुरुवार को दुलहीपुर में हुए हादसे में परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही हर संभव सहायता दिलाए जाने का आश्वासन भी दिया। दुलहीपुर में भिसौड़ी मार्ग के कर्बला के समीप विगत दिनों मकान के गिरने से मलबे में दबकर 13 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद शोक संवेदना प्रकट करने वालों को तांता लग गया था।
साभार
राष्ट्रीयसहारा
|
Friday, March 6, 2015
-
दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 22 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है ...
-
अब स्कूल भी होंगे फेसबुक व ट्विटर पर स्कूलों से जुड़ी जानकारियां होंगी उपलब्ध लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग के बाद इसके स्कूलों का भी...
-
सांसदों की होगी मौजा ही मौजा , मोदी सरकार देगी तोहफा केंद्र सरकार ने सांसदों की सैलरी दोगुना करने का प्रस्ताव तैयार किया है। अगर वित्त म...
-
वित्त विभाग वित्त (वेतन आयोग) अनुभाग- 2 वेतन/भत्ते संबंधी नीतिगत निर्णय 65/2016/ वे 0 आ 0-2-1442/ दस- 04( एम)/ 2016 20/12/2...
-
स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र में 13 दिनों की छुट्टियों पर कैंची चलाई गई है। महापुरुषों की जयंती पर होने वाली छुट्टियां खत्म कर दी गई हैं। ज...
-
मदरसा शिक्षकों का बढ़ा मानदेय, आदेश जारी 1000 से 3000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाकर ...
-
परिषदीय स्कूलों में वितरित किए जा रहे यूनिफॉर्म की गुणवत्ता खराब होने की बात अधिकारियों तक पहुंच गई है। जूते - मोजे की आपूर्ति तो शासन स्...
-
वेतन आयोग की सिफारिशें नामंजूर बोले केंद्र आैर राज्य कर्मचारी , कल मनाएंगे काला दिवस लखनऊ/ कानपुर। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अध्य...
-
जौनपुर के संस्कृत स्कूलों में शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की होगी जांच जौनपुर में संस्कृत इंटर कॉलेजों में शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी कर्म...