|
वाराणसी । विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के 40 हजार शिक्षकों के माह मई 2005 से दिसम्बर 2005 तक के बकाया प्रशिक्षण मानदेय को दिलाने के लिए 2010 में उच्च न्यायालय वाद दाखिल किया गया था जिसमें 8 दिसम्बर 2014 को कोर्ट ने शिक्षकों को राहत दी, बावजूद इसके अभी तक सरकार द्वारा उसे अमल में नहीं लाया जा सका है। इसको लेकर शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल 11 फरवरी को डायट के प्राचार्य से मिलेगा और बकाया मानदेय देने के लिए ज्ञापन सौंपेगा। उक्त बातें विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के लहुराबीर कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष यशोवर्धन त्रिपाठी ने कही। इस दौरान जिला संगठन मंत्री ने बताया कि कोर्ट द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अप्रैल 2005 के बाद से दिसम्बर 2005 तक 2500 रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाय। बैठक में अशोक यादव, प्रणव राय, आनन्द सिंह, बृजेश यादव, डॉ. दिनेश चन्द्र, राजीव कुंवर श्रीवास्तव, मोतीलाल पटेल, डॉ. रमा रुखैयार, प्रमोद उपाध्याय, डॉ. गीता तिवारी, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 40 हजार शिक्षकों का वर्ष 2005 में सात माह का बकाया है वेतन
साभार
राष्ट्रीयसहारा
|
Tuesday, February 10, 2015
-
बलिया के बी एस ए ने अपने परिवार के 8 लोगों समेत 30 को दी फर्जी नियुक्ति , नियुक्ति पाने वालों के खिलाफ बनी जांच कमेटी , मामला हाई...
-
अब देश के सभी विश्वविद्यालयों का पाठ्यक्रम होगा एक समान देश भर के सभी विश्वविद्यालय में जल्द ही च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) ल...
-
परिषदीय स्कूलों में वितरित किए जा रहे यूनिफॉर्म की गुणवत्ता खराब होने की बात अधिकारियों तक पहुंच गई है। जूते - मोजे की आपूर्ति तो शासन स्...
-
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान में 216 करोड़ मंजूर लखनऊ(ब्यूरो)। भारत सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत उत्तर प्...
-
प्रदेश सरकार वेब पोर्टल पर पंजीकरण न कराने वाले मदरसों की मान्यता वापस लेगी। फिलहाल सरकार ने आखिरी मौका देते हुए पंजीकरण न कराने वाले मदरस...
-
मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती कार्यक्रम घोषित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत सूबे में खुलने वाले मॉडल स्कूलों में शिक्...
-
बलिया : परिषदीय स्कूलों में उपस्थिति को लेकर शिक्षकों की चली आ रही मनमानी अब संभव नहीं हो सकेगी। जी हां शासन ने शिक्षकों की विद्यालयों में...