पूर्व लिपिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप
मेरठ निवासी शिक्षिका ने बीएसए तथा डीआइओएस लिखे पत्र में आरोप लगाए हैं कि 2010 में उसकी शिक्षिका के रूप में आगरा में तैनाती हुई थी। काम के सिलसिले में बीएसए कार्यालय में आने पर उसका बाबू सुंदर सिंह से संपर्क हुआ। बाबू ने अपने आप को अविवाहित बताते हुए उसे अपने प्रेम जाल में फास लिया। 20 जनवरी 2011 को उसने उसकी माग में सिंदूर भर कर शादी करने की बात कही। इसके बाद वह उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। गर्भवती होने पर जबरन उसने उसका गर्भपात करा दिया। वह उसकी तनख्वाह भी उससे ले लेता था। जब उसने उससे विधि विधान से शादी करने का दवाब डाला तो वह मुकरने लगा। उसके साथ मारपीट करने लगा। एक दिन उसे पता चला कि वह शादीशुदा है, तो इसके बाद उसे ज्यादा अत्याचार शुरू कर दिए। दो महीने पहले उसने उसके सामान में आग लगा दी। वह और उसके दोस्त उसे धमकाने लगा। 22 दिसंबर 2013 को उसको फोन पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी। शिक्षिका ने आरोप लगाए है कि वह उसे जान से मारना चाहता है। 1वहीं, इस मामले में आरोपी बाबू का कहना है कि महिला के आरोप बेबुनियाद है। वह उसे जबरन फंसाना चाहती है। उसे ब्लैकमेल कर रही है। वहीं, इस पत्र को लेकर बीएसए कार्यालय में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। बीएसए देवेंद्र प्रकाश का कहना कि छह महीने पहले आरोपी बाबू का कार्यालय से तबादला कर दिया गया है। अब वह माध्यमिक विद्यालय में है।जागरण संवाददाता, आगरा: बीएसए कार्यालय में पूर्व में तैनात एक बाबू पर शिक्षिका ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप के घेरे में आए बाबू की तैनात माध्यमिक विद्यालय में है। शिक्षिका ने आरोपी बाबू से अपनी जान को खतरा भी बताया है।1मेरठ निवासी शिक्षिका ने डीआइओएस और बीएसए को लिखे पत्र में आरोप लगाए हैं कि 2010 में उसकी शिक्षिका के रूप में आगरा में तैनाती हुई थी। काम के सिलसिले में बीएसए कार्यालय में आने पर उसका बाबू सुंदर सिंह से संपर्क हुआ। बाबू ने अपने आप को अविवाहित बताते हुए उसे अपने प्रेम जाल में फास लिया। 20 जनवरी 2011 को उसने उसकी माग में सिंदूर भर कर शादी करने की बात कही। इसके बाद वह उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। गर्भवती होने पर जबरन उसने उसका गर्भपात करा दिया। वह उसकी तनख्वाह भी उससे ले लेता था। जब उसने उससे विधि विधान से शादी करने का दवाब डाला तो वह मुकरने लगा। उसके साथ मारपीट करने लगा। एक दिन उसे पता चला कि वह शादीशुदा है, तो इसके बाद उसे ज्यादा अत्याचार शुरू कर दिए। दो महीने पहले उसने उसके सामान में आग लगा दी। वह और उसके दोस्त उसे धमकाने लगा। 22 दिसंबर 2013 को उसको फोन पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी। शिक्षिका ने आरोप लगाए है कि वह उसे जान से मारना चाहता है। 1वहीं, इस मामले में आरोपी बाबू का कहना है कि महिला के आरोप बेबुनियाद है। वह उसे जबरन फंसाना चाहती है। उसे ब्लैकमेल कर रही है। वहीं, इस पत्र को लेकर बीएसए कार्यालय में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। बीएसए देवेंद्र प्रकाश का कहना कि छह महीने पहले आरोपी बाबू का कार्यालय से तबादला कर दिया गया है। अब वह माध्यमिक विद्यालय में है।
