शिक्षक भर्ती पर सियासत कर रही प्रदेश सरकार :
भाजपा
|
| लखनऊ (एसएनबी)। भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षकों की भर्ती में सरकार पर
सियासत करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता मनोज मिश्र ने रविवार को जारी
बयान में कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते सरकार बीटीसी, टीईटी पास अभ्यर्थियों की भर्ती न होने
देने पर अमादा है जबकि मुअल्लिमों की भर्ती धड़ल्ले से की जा रही है। मिश्र ने
कहा कि सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में कम से कम राजनीति से बाज आना चाहिए। सपा
सरकार में अभी तक शिक्षकों के साथ अन्याय होता आ रहा है। मुस्लिम तुष्टीकरण की
नीति के चलते सरकार शिक्षकों की भर्ती में भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि
होना तो यह चाहिए कि शिक्षा क्षेत्र में आवश्यकता के आधार पर शिक्षकों की
भर्तियां होती रहें, चाहे वह
किसी भी समुदाय अथवा विषय के हों। मिश्र ने सरकार को विकास की प्राथमिकताओं को
तय करने और इसमें भी शिक्षा क्षेत्र को सर्वोपरि रखने की मांग करते हुए कहा कि
लाखों की संख्या में बीटीसी, टीईटी पास अभ्यर्थियों व तदर्थ शिक्षकों के साथ न्याय किया जाए न कि
राजनीति। |
Monday, December 23, 2013
-
दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 22 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है ...
-
वित्त विभाग वित्त (वेतन आयोग) अनुभाग- 2 वेतन/भत्ते संबंधी नीतिगत निर्णय 65/2016/ वे 0 आ 0-2-1442/ दस- 04( एम)/ 2016 20/12/2...
-
स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र में 13 दिनों की छुट्टियों पर कैंची चलाई गई है। महापुरुषों की जयंती पर होने वाली छुट्टियां खत्म कर दी गई हैं। ज...
-
अब स्कूल भी होंगे फेसबुक व ट्विटर पर स्कूलों से जुड़ी जानकारियां होंगी उपलब्ध लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग के बाद इसके स्कूलों का भी...
-
सांसदों की होगी मौजा ही मौजा , मोदी सरकार देगी तोहफा केंद्र सरकार ने सांसदों की सैलरी दोगुना करने का प्रस्ताव तैयार किया है। अगर वित्त म...
-
मदरसा शिक्षकों का बढ़ा मानदेय, आदेश जारी 1000 से 3000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाकर ...
-
जौनपुर के संस्कृत स्कूलों में शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की होगी जांच जौनपुर में संस्कृत इंटर कॉलेजों में शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी कर्म...
-
सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने की दिशा में सरकारें पहल कर रही हैं। इसी कड़ी बने नियम के तहत अब करीब सात हजार प्राथमिक व ...
-
पदोन्नति में टेट अनिवार्यता के खिलाफ अपील करेगा यूटा फैजाबाद- यूटा , फैजाबाद ने आज एक अति आवश्यक बैठक अपने शहर कार्यालय पर आहूत की।जिसम...
-
वेतन आयोग की सिफारिशें नामंजूर बोले केंद्र आैर राज्य कर्मचारी , कल मनाएंगे काला दिवस लखनऊ/ कानपुर। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अध्य...
