अगले
वर्ष मई से शुरू होंगे 50 शैक्षणिक चैनल
|
नई दिल्ली (एसएनबी)। छात्रों के लिए 50 शैक्षणिक चैनल शुरू करने की मानव
संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने की पहल के
तहत एचआरडी और प्रसार भारती ने बृहस्पतिवार को एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया
और इन्हें अगले वर्ष 1 मई से शुरू
किए जाने की योजना है। एचआरडी की ओर से उच्च शिक्षा सचिव अशोक ठाकुर और प्रसार
भारती की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर सिरकर ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर
किया। प्रसार भारती इस संबंध में अपनी विशेषज्ञता उपलब्ध कराएगी। मंत्रालय के
अधिकारी ने बताया कि 50 डीटीएच
चैनलों के लिए उच्च शैक्षणिक संस्थाओं से सामग्री प्राप्त की जाएगी जिसमें
आईआईटी, इग्नू, राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, एनआईटी आदि शामिल हैं। इसे आप्टिक
फाइबर कनेक्टिविटी के माध्यम से मुहैया कराया जाएगा। प्रत्येक चैनल नौ घंटे का
लाइव कार्यक्र म प्रसारित करेगा जिन्हें अगले 15 घंटे दोहराया जाएगा। इसके लिए वर्ष में
1,64,250 घंटे की
शैक्षणिक सामग्री की जरूरत होगी और यह 16 करोड़ भारतीय परिवारों तक पहुंच सकेगी।
|
Friday, December 20, 2013
-
दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 22 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है ...
-
वित्त विभाग वित्त (वेतन आयोग) अनुभाग- 2 वेतन/भत्ते संबंधी नीतिगत निर्णय 65/2016/ वे 0 आ 0-2-1442/ दस- 04( एम)/ 2016 20/12/2...
-
स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र में 13 दिनों की छुट्टियों पर कैंची चलाई गई है। महापुरुषों की जयंती पर होने वाली छुट्टियां खत्म कर दी गई हैं। ज...
-
अब स्कूल भी होंगे फेसबुक व ट्विटर पर स्कूलों से जुड़ी जानकारियां होंगी उपलब्ध लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग के बाद इसके स्कूलों का भी...
-
सांसदों की होगी मौजा ही मौजा , मोदी सरकार देगी तोहफा केंद्र सरकार ने सांसदों की सैलरी दोगुना करने का प्रस्ताव तैयार किया है। अगर वित्त म...
-
मदरसा शिक्षकों का बढ़ा मानदेय, आदेश जारी 1000 से 3000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाकर ...
-
जौनपुर के संस्कृत स्कूलों में शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की होगी जांच जौनपुर में संस्कृत इंटर कॉलेजों में शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी कर्म...
-
सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने की दिशा में सरकारें पहल कर रही हैं। इसी कड़ी बने नियम के तहत अब करीब सात हजार प्राथमिक व ...
-
पदोन्नति में टेट अनिवार्यता के खिलाफ अपील करेगा यूटा फैजाबाद- यूटा , फैजाबाद ने आज एक अति आवश्यक बैठक अपने शहर कार्यालय पर आहूत की।जिसम...
-
वेतन आयोग की सिफारिशें नामंजूर बोले केंद्र आैर राज्य कर्मचारी , कल मनाएंगे काला दिवस लखनऊ/ कानपुर। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अध्य...